Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

कांगड़ा-चंबा की अग्निवीर भर्ती  11 सितंबर  से पालमपुर में

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, September 02, 2022 17:31 PM IST
कांगड़ा-चंबा की अग्निवीर भर्ती  11 सितंबर  से पालमपुर में

चंबा, 02 सितंबर। चंबा और कांगड़ा जिला के पात्र उम्मीदवारों के लिए   11 सितम्बर  से पालमपुर में अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया शुरु होग। भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि अग्निपथ भर्ती  प्रक्रिया पूरी तरह से कम्प्यूटरीकृत और स्वचालित है। इस प्रक्रिया में  उम्मीदवारों  का पूर्ण विवरण एकत्रित किया जाता है। किसी भी भर्ती में इस डेटा के विवरण को बारीकी से जांचा  भी जाता है।

 

सेना भर्ती के दौरान उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी पाए जाने की अवस्था में  उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है । उन्होंने बताया कि यदि किसी उम्मीदवार ने फर्जी दस्तावेज दाखिल किया, तो वह केवल इस एक भर्ती से नहीं, बल्कि आगे की भी भर्ती मे अयोग्य हो जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक भर्ती में उम्मीदवार का संग्रहित किया गया संपूर्ण डेटा स्वचालित तरीके से  जांचा जाता हैं। यदि कोई उम्मीदवार अपना जन्म तिथि, नाम और पता  बदलते है तो वो उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दौरान पकडे जाते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों  से अनुरोध हैं कि  वे अपने आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और हिमाचल अधिवास प्रमाण पत्र के साथ किसी भी प्रकार की छेड़खानी न करे।  

 

VIDEO POST

View All Videos
X