Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

एसबीआई लाईफ इंश्‍योरेंस कंपनी भरेंगी 108 पद, 30 हजार तक होगा वेतन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, September 05, 2022 15:24 PM IST
एसबीआई लाईफ इंश्‍योरेंस कंपनी भरेंगी 108 पद, 30 हजार तक होगा वेतन

कांगड़ा, 05 सितंबर। रोजगार के इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि एसबीआई लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी लिमिटेड (SBI Life insurance Co.) कांगड़ा, जिला कांगड़ा (हि.प्र.) ने डवेलपमेंट मैनेजर( सेल्‍स, मार्केटिंग) (Development Manager(Sales & amp; Marketing)) के 08 पद स्थाई और 100 पद अस्थाई तौर पर (महिला व पुरुष दोंनों के लिए) अधिसूचित किए हैं।

 

इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, स्नातकोत्तर व् आयु सीमा 30 से 45 वर्ष रखी गई है।  कंपनी द्वारा इन पदों पर ₹ 21000/-से लेकर 30000/- रुपये तक प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। नियुक्‍ता का स्‍थल कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, और धर्मशाला रहेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, कांगड़ा स्‍थित धर्मशाला ने दी।

 

उन्‍होंने कहा कि इच्छुक अभियार्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 07-09-2022 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप दूरभाष नंबर 9805425746 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इस सम्बंध में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य खर्च देय नहीं होगा

VIDEO POST

View All Videos
X