Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, January 17, 2024 19:30 PM IST
बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

रिकांगपिओ(किन्‍नौर), 17 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के जिला मुख्‍यालय रिकांगपिओ से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर स्‍थित शिलटी रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार पांचों लोग स्‍थानीय बताए जा रहे हैं और सभी एक रोड शो में शामिल होने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक बोलेरो कैंपर गाड़ी रिकांगपिओ से सांगला की तरफ जा रही थी, तभी शिलटी मार्ग पर चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन के परखच्‍चे उड़ गए और इसमें सवार वाहन चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे का पता चलते ही स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्‍कत से वाहन सवार लोगों को बाहर निकाला, मगर तक सभी की मौत हो चुकी थी। यहां तक कि मृतकों के शवों को ढुंढने में भी कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। हादसे का शिकार लोगों में अरुण सिंह निवासी गांव शोंग, अभिषेक निवासी कल्पा, उपेंद्र निवासी सापनी, तनुज निवासी खवांगी, समीर निवासी बारंग शामिल हैं।

 

हादसे का शिकार पांचों लोग रिकांगपिओ स्थित शुदरांग महिंद्रा शो रूप से महिंद्रा बोलरो एसयूवी गाड़ी में सवार होकर सांगला रोड शो के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका वाहन नया था और अभी तक उसे पंजीकरण नंबर भी नहीं मिला था। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X