Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

कार खाई में गिरने से दो की मौत, दो गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, January 22, 2023 18:14 PM IST
कार खाई में गिरने से दो की मौत, दो गंभीर

निचार(किन्नौर), 22 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निचार में एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार भावानगर से निचार की ओर जा रही कार नंबर एचपी 26-बी 4000) शनिवार देर रात को एकलव्य स्कूल, निचार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कार सवार घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उन्‍हें खनेरी अस्पताल रैफर किया गया है।

 

इस हादसे में अमर सिंह पुत्र रामकृष्ण और महावीर पुत्र सोहन लाल दोनों निवासी गांव रोकचरंग, तहसील निचार के रूप में हुई है। वहीं इस हाददसे में चालक जगदेव पुत्र गयाराम निवासी गांव पूजे, तहसील निचार और चंद्र भगत पुत्र बिहारी लाल घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। 

 

चलती कार में लगी आग, देखते ही देखते हो गई स्‍वाह

 

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में स्‍थत शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर एक चलती कार में आग लग गई। कार नंबर एचआर49डी6828 चंडीगढ़ से परवाणु की ओर आ रही थी और इसमें चार लोग सवार थे, जो समय रहते बाहर निकल गए और कुछ ही देर बाद कार धधक उठी और पूरी तरह जल गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बाईपास पर स्‍थित परवाणु टोल टैक्स बैरियर के पास हुआ। आग लगने का पता चलते ही कार में सवार चारों लोग बाहर निकल गए। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती कार पूरी तरह जल उठी थी। अग्‍निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X