Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में हुए सड़क हादसों में चार की मौत, पांच गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, December 31, 2022 17:27 PM IST
हिमाचल में हुए सड़क हादसों में चार की मौत, पांच गंभीर

मनाली(कुल्‍लू)/परवाणु(सोलन), 31 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के पर्यटन स्‍थल मनाली और जिला सोलन के परवाणु में हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और पांच वाहन सवार घायल हुए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मनाली में हादसा सड़क पर जमी बर्फ के चलते हुआ तो वहीं परवाणु में शिमला से पंजाब की ओर लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई।   

 

खबरें विस्‍तार से

मनाली में स्‍किड होकर खाई में गिरी गाड़ी दो की मौत, 1 घायल

 

पर्यटन नगरी मनाली के कुलंग में एक गाड़ी सड़क पर जमी ब्‍लैक बर्फ के चलते स्किड होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.। हादसे का शिकार एक व्‍यक्‍ति कुल्लू के बवेली का रहने वाला है. वहीं, दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार वाहंग के समीप कुलंग में टाटा सूमो सड़क पर जमी बर्फ के चलते फिसलकर खाई में जा गिरी। इसमें 3 लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्ति मनाली में चश्मे बेचने का काम करता था, जो दूसरे राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है। मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

परवाणु में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्‍त, दो की मौत चार घायल

 

सोलन जिला के परवाणू में पर्यटकों की एक कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए हैं। ये पर्यटक पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से नया साल मनाने के लिए शिमला आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

इस हादसे में रवि सिंगला (39) निवासी विकासनगर, मंडी गोबिंदगढ़, पंजाब और राधेश्याम (21) निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर बिहार की मौक़े पर ही मौत हो गई। घायल व्यक्तियों की पहचान कुन्दन कुमार, रविन्द्र कुमार, बलराम व चन्दन कुमार के तौर पर हुई है। हादसे में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

 

यह हादसा शनिवार सुबह परवाणू में नेशनल हाईवे 5 पर हुआ, जब शिमला से लौट रही पर्यटकों से भरी इनोवा गाड़ी तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें छह पर्यटक सवार थे। परवाणू पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X