Monday, May 06, 2024
BREAKING
धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू
 

बिलासपुर के युवक पर दिल्‍ली की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म का आरोप

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, February 18, 2023 18:20 PM IST
बिलासपुर के युवक पर दिल्‍ली की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म का आरोप

मनाली(कुल्‍लू),18 फरवरी। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में दिल्ली की रहने वाली एक युवती से हिमाचल के ही जिला बिलासपुर के रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मनाली पुलिस ने युवती शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार युवती से दुष्कर्म का मामला दिल्ली में दर्ज करवाया गया था और शुक्रवार को इसे मनाली थाना में ट्रांसफर किया गया है। इस मामले में दिनेश सिंह डोगरा पुत्र ओम प्रकाश डोगरा निवासी डंगार रोपडी तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का कहना है कि वह काफी समय से उसके साथ रहा था और इस दौरान दिनेश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से मुकर गया है। इस पर युवती ने उसकके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।  

VIDEO POST

View All Videos
X