Monday, May 06, 2024
BREAKING
धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू
 

पर्यटकों को रौंदकर भागा वाहन चालक गिरफ्तार, 2 की हुई थी मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, June 27, 2023 17:53 PM IST
पर्यटकों को रौंदकर भागा वाहन चालक गिरफ्तार, 2 की हुई थी मौत

मंडी, 27 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पनारसा में पर्यटकों को रौंदकर भागने वाले वाहन चालक को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी चालक पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए 3 पर्यटकों को रौंदने का आरोप है। इनमें से दो की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार पर्यटक मनाली में घूमने के बाद घर लौटते समय पनारसा में चाय पीने रुके थे। इस दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ।

 

ज्ञात रहे कि 25 जून को हुए इस हादसे में रविंद्र कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी कंगनपुर रोड़ भरतपुर सिरसा और सतविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव गिल जिला लुधियाना की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी और बस को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज रफ्तार वाहन चालक मंडी की ओर फरार हो गया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक भी बाहरी राज्य का बताया जा रहा है जो हिमाचल घूमने आया था।

VIDEO POST

View All Videos
X