Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 20, 2024 21:01 PM IST
गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

बिलासपुर, 20 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के मुख्‍यालय में स्‍थित सर्किट हाउस के पास गोलीबारी की घटना से शहर दहल उठा। इस गोलीकांड में एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि घायल को गंभीर हालत में एम्‍स बिलासपुर में रेफर किया गया है।

 

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जानकारी मिली है कि इस घटना में जो व्‍यक्‍ति घायल हुआ है वह पूर्व विधायक सदर बंबर ठाकुर पर हुए हमले के मामले में संलिप्त रहा है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के दौरान कई राउंड फायर किए गए हैं, जिसमें से एक गोली सौरभ पटियाल उर्फ फांदी को लगी है। इस मामले एक आरोपी को पकड़ा गया है।

 

यह भी पता चला है कि वीरवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल अपने साथियों के साथ पेशी के लिए कोर्ट आया हुआ था। आरोपी को पूर्व विधायक से मारपीट के मामले में जमानत मिली हुई है। जब वह कोर्ट की ओर जा रहा था कि सर्किट हाऊस के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने सौरभ पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली की चपेट में आने के बाद सौरभ कोर्ट की तरफ भागा और अपनी जान बचाई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा लिया और उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है। वहीं गोलीबारी में वाहनों के शीशे भी टूटे हैं। गनीमत यह रही कि राहगीर इसकी चपेट में नहीं आए।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X