Monday, December 11, 2023
BREAKING
मुख्यमंत्री सुक्‍खू आउटलुक बिजनेस मैगजीन के चेंजमेकर्स आफ द ईयर-2023 में शामिल व्यवस्था परिवर्तन का एक साल: धर्मशाला पहुंचेंगे 30 हजार लोग: पठानिया सरकार के एक सालाना समारोह के प्रबंध समन्‍वय में सुधीर शर्मा भी शामिल ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पूर्ण होने पर धर्मशाला में होगा राज्य स्तरीय समारोह: मुख्यमंत्री आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में ट्रायल 5 फरवरी से बैंगलोर में बालिकाओं की विवाह योग्य आयु बढ़ाने को गठित होगी समिति: सीएम पिकअप खाई में गिरी, 6 की मौत, 6 गंभीर हिमाचल में इंतकाल के 13,950 और तकसीम के 527 मामले निपटाए सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर समारोह में आयेंगे राहुल व प्रियंका: मुख्यमंत्री
 

खाई में गिरी टाटा सूमो, 4 महिलाओं और वाहन चालक की मौत, 6 गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, November 03, 2023 18:00 PM IST
खाई में गिरी टाटा सूमो, 4 महिलाओं और वाहन चालक की मौत, 6 गंभीर

करसोग(मंडी), 03 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के करसोग से 32 किलोमीटर दूर शिमला जिला के साथ लगती सीमा के साथ स्‍थित चामूनाला में हुए एक दर्दनाक हादसे में महिला मंडल की चार सदस्‍यों और वाहन चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं छह वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब करसोग-शिमला रोड पर एक टाटा सूमो गहरे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चार महिलाओं और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। छह घायलों का उपचार सुन्नी अस्पताल में चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के कुछ देर बाद ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला मौके पर पहुंचा। उन्‍होंने अपना आगामी कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए बीच में ही रोक दिया और घटनास्थल पर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। उनके काफिले में जो मेडिकल स्टाफ था, उसे भी घायलों की मदद के लिए तुरंत लगा दिया। वहीं मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर तथा थाना प्रभारी मोहन जोशी पहुंच गए थे।

 

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ज़िला मंडी के करसोग क्षेत्र में अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

VIDEO POST

View All Videos
X