Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

राष्‍ट्रीय मानवाधिकारी आयोग में रिक्त पद भरने संबंधी याचिका खारिज, अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की नियुक्‍ति के चलते लिया फैसला

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, September 09, 2021 17:18 PM IST
राष्‍ट्रीय मानवाधिकारी आयोग में रिक्त पद भरने संबंधी याचिका खारिज, अध्‍यक्ष व सदस्‍यों की नियुक्‍ति के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली, 09 सितंबर। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में रिक्त पदों को भरने के लिए निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बीआर गवई की पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अरुण मिश्रा को एनएचआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के बाद की घटनाओं को देखते हुए यह याचिका व्यर्थ हो गई है।

 

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने पीठ को बताया कि अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है और केवल दो पद रिक्त हैं। इस पर शीर्ष न्यायालय ने पूछा कि ‘अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है तो हम इसे लंबित क्यों रखे। यह मामला व्यर्थ हो गया है।’उच्चतम न्यायालय वकील राधाकांत त्रिपाठी की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया गया है।

 

न्यायाधीश मिश्रा भारत के पहले गैर प्रधान न्यायाधीश हैं, जिन्हें 2019 में मानवाधिकार सुरक्षा अधिनियम में संशोधन के बाद से एनएचआरसी प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू के पिछले साल दिसंबर में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद एनएचआरसी अध्यक्ष का पद खाली था। खुफिया ब्यूरो के पूर्व निदेशक राजीव जैन और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएम कुमार को भी आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

 

गैरकानूनी संगठन का सदस्य होना माना जाएगा अपराध: सुप्रीम कोर्ट

फैसला : गैरकानूनी संगठन का सदस्य होना माना जाएगा अपराध: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले को 4-1 के अंतर से सही ठहराया

फैसला : सुप्रीम कोर्ट ने नोटबंदी के फैसले को 4-1 के अंतर से सही ठहराया

धर्मशाला में सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा,एयरलिफ्ट की तैयारी

टांडा में किया उपचार : धर्मशाला में सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा,एयरलिफ्ट की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 6 न्यायाधीश स्थानांतरित किए

अनुशंसा : सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के 6 न्यायाधीश स्थानांतरित किए

कार्यकापालिका और विधायिका के चलते लंबित मामलों की भरमार: सीजेआई

जानबूझकर निष्क्रियता चिंताजनक : कार्यकापालिका और विधायिका के चलते लंबित मामलों की भरमार: सीजेआई

प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

फैसला : प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट

टेलीविजन की परिचर्चाएं दूसरी चीजों से कहीं अधिक प्रदूषण फैला रही हैं: सुप्रीम कोर्ट

पराली जलाने का मामला : टेलीविजन की परिचर्चाएं दूसरी चीजों से कहीं अधिक प्रदूषण फैला रही हैं: सुप्रीम कोर्ट

अगले साल से लागू होंगे नीट-सुपर स्पेशियलिटी परीक्षाओं में बदलाव, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

वैधता पर सवाल : अगले साल से लागू होंगे नीट-सुपर स्पेशियलिटी परीक्षाओं में बदलाव, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

VIDEO POST

View All Videos
X