टोक्यो,30 अगस्त। टोक्यो पैरालंपिक का छठे दिन भारत के लिए जमकर मेडल बरसे। सोमवार को जहां भारत को दूसरा स्वर्ण पदक मिला, तो वहीं दो रजत और एक कांस्य पदकों ने मेडल जीतने के पिछले रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। आज शूटर अवनि लेखरा के बाद पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने भाला फेंक में अपना जलवा बिखेरा। सुमित ने एफ-64 स्पर्धा के फाइनल में तीन बार विश्व रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने अपने पांच प्रयास में तीन बार खुद के ही विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और अंत में गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया।
सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर तक भाला फेंका और अपना 2019 में दुबई में बनाया गया 62.88 मीटर का विश्व रिकॉर्ड रिकॉर्ड तोड़ा। इसके बाद सुमित ने दूसरे प्रयास में एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस बार उन्होंने 68.08 मीटर तक भाला फेंका, हालांकि तीसरे प्रयास में उन्होंने 65.27 मीटर तक ही भाला फेंका। इसके बाद चौथे प्रयास में उन्होंने 66.71 मीटर की दूरी तय की। पांचवें प्रयास में सुमित ने एक बार फिर से अपनी ताकत से दुनिया को रूबरू कराया और इस बार एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68.55 मीटर दूर तक भाले को फेंक दिया।
उनसे पहले शूटर अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहली बार है कि भारत ने पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण जीते हैं। आज भारत के अन्य मुकाबलों में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया और पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। भारत के टोक्यो पैरालंपिक में अब दो स्वर्ण समेत कुल सात पदक हो गए हैं।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट