हमीरपुर, 28 दिसंबर। मुंबई रेलवे में अनुबंध आधार पर गेटमैन के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए 2 जनवरी को हमीरपुर के टाउन हॉल में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑरगेनाइजेशन जालंधर द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती रैली में चयनित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों को कुल 32,500 रुपये मासिक वेतन तथा साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।
उनका डयूटी टाइम 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। हालांकि, कंपनी इसके लिए उनकी हरसंभव मदद करेगी। आवेदक की आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उसके कान और आंखें फिट हों।
जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने इच्छुक एवं पात्र भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे 2 जनवरी को सुबह 9 बजे पेंशन के दस्तावेजों के साथ टाउन हॉल हमीरपुर में भर्ती रैली में भाग लें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया