Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

चोरी के पांच बुलेट समेत दबोचे अंतरराज्‍यीय गिरोह के दो युवक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, August 24, 2022 17:12 PM IST
चोरी के पांच बुलेट समेत दबोचे अंतरराज्‍यीय गिरोह के दो युवक

शिमला, 24 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो युवकों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार जोवनजीत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी अन्नाकोट तहसील बटाला जिला गुरदासपुर और अमृतपाल सिंह पुत्र माखन सिंह निवासी न्यू शिमला पुरी लुधियाना के कब्जे से पांच मोटरसाइकल बरामद की हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक चोर गिरोह ने अप्रैल से जुलाई महीने तक समरहिल, सांगटी, बालुगंज और संजौली क्षेत्र से पांच बुलेट चोरी की थीं। इस गिरोह को दबोचने के लिए पुलिस ने बालूगंज थाना प्रभारी लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में एक टीम बनाई थी। इस टीम ने अपनी जांच के बाद दो आरोपियों को फतेहगढ़ और लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

 

दोनों आरोपितों की निशानदेही पर चोरी हुए बुलेट पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर और फतेहगढ़ से बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी जोवन जीत सिंह गुरुद्वारे में ग्रंथी का काम करता है जबकि अमृतपाल सिंह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। दोनों शिमला से बुलेट चोरी कर पंजाब ले जाकर बेचते थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी मामले में संलिप्त रह चुके हैं। अब बालूगंज थाना पुलिस शहर में हुई अन्य चोरियों मामले में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X