Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पिकअप खाई में गिरी, 6 की मौत, 6 गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, December 04, 2023 16:56 PM IST
पिकअप खाई में गिरी, 6 की मौत, 6 गंभीर

 

शिमला, 04 दिसंबर। हिमाचल के शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र के कडारघाट में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कने से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप नंबर एचपी63-0231 में सवार होकर करीब एक दर्जन श्रमिक सुन्नी से मंडी की तरफ जा रहे थे। सोमवार सुबह सात बजे के करीब जब पिकअप शिमला से करीब 35 किमी. दूर स्‍थित कडारघाट में पहुंची तो चालक ने इस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा।

 

यह हादसा इतना भयानक था कि तीन श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। नौ घायलों को खाई से बाहर निकाल कर अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां तीन घायलों ने दम तोड़ दिया। बाकी के छह घायलों की हालत को देखते हुए उन्‍हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

 

हादसे के शिकार श्रमिक कश्मीरी मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे गए श्रमिकों में फरीद, गुलाम, शब्बीर और तालिब शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के कुधारघाट में एक सड़क हादसे में अमूल्य मानव जीवन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस सड़क हादसे में 06 लोगों की मृत्यु और 06 लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X