श्री नैनादेवी(बिलासपुर),04 अक्तूबर। बिलासपुर जिला के शक्ति पीठ श्री नैनादेवी मंदिर में शरदीय नवरात्रों के चलते तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो गई हैं। माता श्री नैना देवी के दरबार में सजावट का कार्य चल रहा है। इस बार भी माता के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इस बार यह सजावट का कार्य हरियाणा के करनाल के कारीगरों के द्वारा किया जा रहा है।
ज्ञात रहे कि 7 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रे शुरू होने वाले हैं। माता के मंदिर की सजावट को अभी तीन दिन और लगेंगे और सजावट का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मां के दरबार को नवरात्री के पावन उपलक्ष पर रंग बिरंगे फूलों लाइटों और लड़ियों से सजाया जाता है। मंदिर की सजावट के बाद मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के मन को मोह लेता है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट