
सोलन,02 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन की पुलिस की एसआईयू टीम ने सनवारा बस स्टॉप पर चंडीगढ़ के एक दंपति को 21.42 ग्राम चिट्टे(हेरोईन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की। पुलिस ने सोलन की एक वर्षाशालिका में विजय कुमार(45) और उसकी पत्नी सुनीता(45) निवासी बापू धाम कॉलोनी सेक्टर 26 चंडीगढ़ को नशे की खेप के साथ दबोचा।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पहले से ही गुप्त सूचना मिल गई थी कि विजय कुमार ने अपनी फोल्डिंग छतरी में काफी मात्रा में चिट्टा छिपा रखा है। पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर वर्षाशालिका में खड़े दंवति को दबोचा और छतरी की जांच में चिट्टा बरामद किया। चिट्टा छतरी में मौजूद प्लास्टिक पाउच में था। इसे तोलने पर यह मात्रा 21.42 ग्राम निकली।







