Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 18, 2023 19:55 PM IST
पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला(कांगड़ा),18 मार्च। प्रदेश सरकार द्वारा पौंग डैम क्षेत्र में पर्यटन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वन्यजीव अभ्यारण्य के तहत कुछ जगहों को इससे बाहर करने का कार्य किया गया है। इसके उपरांत इस क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आज शनिवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप के विकसित करने के साथ पौंग झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर जलक्रीड़ा, शिकारा और क्रूज जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जिला को पर्यटन राजधानी बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में पहचान मिल सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ जगहों को वन्य प्राणी अभ्यारण्य से बाहर किया गया है ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की दिशा में विशेष कार्य योजना के तहत कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए प्रयासरत है। जिससे विश्व के पर्यटन मानचित्र पर पौंग क्षेत्र को पहचान मिल सके।  

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से इस दिशा में अपने-अपने विभाग से सम्बंधित विस्तृत योजनाएं तैयार करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में जलक्रीड़ा तथा अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वहीं स्थानीय लोगों विशेषकर बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी  उपलब्ध होंगे।

बैठक में एसडीएम ज्वाली मोहिंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

दुआ सलाम : कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू

सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

आश्‍वासन : सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री

बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

बयान : बिकने वाले जा चुके, अब धनबल से बिकने वाला कोई नहीं: सीएम सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 509 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

संबोधन : सीएम सुक्‍खू बोले, भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बनाएंगे और सख्त कानून

आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

संबोधन : आत्‍मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचल, सरकारी क्षेत्र में 20 हजार भर्तियां शुरू: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला को दी 784 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं की सौगात

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

टिप्स दिए : जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

VIDEO POST

View All Videos
X