Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सड़क हादसों में 3 की मौत, 6 घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, February 05, 2023 19:08 PM IST
सड़क हादसों में 3 की मौत, 6 घायल

ऊना, 05 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में हुए अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई है और आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसरा जिला मुख्यालय पास स्‍थित डंगोली गांव में रविवार को दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे एक महिला की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक महिला को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान विष्णु देवी पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी होशियापुर, पंजाब के के रूप में हुई है। हादसे में अन्य घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नवीन कुमार (26) निवासी लोहाड़ला, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर अपनी कार में चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था और उसके साथ 78 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी स्वर्ण सिंह भी मौजूद थीं। डंगोली के पास इनकी कार की टक्‍कर पंजाब के मुकेरिया से शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे श्रद्धालुओं की कार से हो गई।

 

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयावह था कि दोनों कारों के एयर बैग खुल गए। श्रद्धालुओं की कार में सवार मुकेरिया के भीखोवाल निवासी 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर भिखोवाल की रहने वाली विष्णु देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बड़सर की 78 वर्षीय कौशल्या देवी को नाजुक हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

 

हादसे में घायल भिखोवाल निवासी कमलेश कुमारी, देवेंद्र सिंह, अनीता रानी, 2 वर्षीय देवांशी और बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

अज्ञात चालक राहगीर को टक्‍कर मारकर फरार, मौत

 

वहीं थाना मैहतपुर के तहत एक अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार(33) उर्फ गमगम पुत्र ज्ञान चंद निवासी चड़तगढ़ शनि देर रात को पैदल जा रहा था तो चड़तगढ़ लमलैहड़ा के नजदीक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों व 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

 

स्‍कूटी के आगे बैल आने से एक व्‍यक्‍ति की मौत

 

एक अन्‍य मामले में थाना अंब के तहत नंदपुर के नजदीक एक सड़क हादसा में 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात प्रकाश चंद(44) पुत्र उधम चंद निवासी त्यार, बंगाणा स्कूटी पर सवार होकर नंदपुर के नजदीक से गुजर रहा था कि तभी एक  लावारिस बैल स्कूटी के आगे आ गया। इससे स्‍कूटी सड़क पर गिर गई और प्रकाश चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X