Friday, September 29, 2023
BREAKING
एसबीआई कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिए 77.30 लाख मुख्यमंत्री ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम छात्र संख्या शर्त हटाने पर होगा विचार:सीएम मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर से जुड़ेंगे कुल्लू व शिमला असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान सीएम ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज और आपदा राहत कोष मानदंडों में संशोधन की मांग की किराये के मकान में अकेली रह रही महिला की गला रेत कर हत्‍या तेज रफ्तार बस की टक्‍कर में 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल, आईजीएमसी रेफर सीएम ने स्वर्ण मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका, जलियांवाला बाग व विभाजन संग्रहालय भी गए
 

दो साल में खेल कोटे से हिमाचल के 390 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरीः पठानिया

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, August 28, 2022 18:36 PM IST
दो साल में खेल कोटे से हिमाचल के 390 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरीः पठानिया

ऊना, 28 अगस्त।  वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में 1.77 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने 49वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में राकेश पठानिया ने कहा कि प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने भरसक प्रयास किए हैं तथा गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान खेल के क्षेत्र में ढांचागत विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत 2 वर्षों के दौरान खेल कोटे से 390 खिलाड़ियों को प्रदेश के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी प्रदान की है तथा कॉमनवेल्थ खेलों में विजेता खिलाड़ियों को 50 लाख रुपए की नगद राशि के साथ साथ क्लास वन अधिकारी की नौकरी भी दी जा रही है।

 

राकेश पठानिया ने कहा कि खेल के क्षेत्र में ऊना जिला का विशेष दर्जा है तथा यहां के खिलाड़ियों ने देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेल मंत्री ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में बसदेहड़ा के अलावा देहलां, बहडाला तथा जलग्रां में भी करोड़ों रुपए की लागत से खेल स्टेडियम निर्मित किए गए हैं।

 

वहीं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों पर 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिनमें से अधिकांश परियोजनाएं पूर्ण की जा चुकी है तथा शेष का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि 300 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जल्द ही करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बसदेहड़ा में 2.46 करोड़ रुपए की लागत से पूर्व मंत्री स्वर्गीय देसराज के नाम से एक आधुनिक मैरिज पैलेस, 4.54 करोड़ रुपए की लागत से 30 बिस्तरों का मैहतपुर बसदेहड़ा अस्पताल, 70 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पार्क, 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित अंबेडकर भवन जैसे अनेक बड़े कार्य इस क्षेत्र में किए गए हैं।

 

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसदेहड़ा में स्कूल भवन तथा खेल मैदान सहित विभिन्न विकास कार्यों पर 4 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित स्टेडियम में बड़ी फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय भी आसपास के गांव के लोग इस खेल मैदान का इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने बताया कि विकास की दृष्टि से ऊना विधानसभा क्षेत्र का विशेष स्थान है, जहां पर सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा सहित विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित हुए हैं।

 

इस अवसर पर जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी, नगर परिषद मैहतपुर की अध्यक्ष अंजू बाला व उपाध्यक्ष अजय कुमार, कांगड़ा बैंक के उपाध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, निदेशक खादी बोर्ड सागर दंत भारद्वाज, एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, ऊना भाजपा मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, प्रधान ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां रोहित शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए रही सरकार: अग्‍निहोत्री

जनसभा : शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए रही सरकार: अग्‍निहोत्री

अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तीव्रता से कार्य करें: अनुराग ठाकुर

दिशा बैठक : अधिकारी आपसी तालमेल के साथ तीव्रता से कार्य करें: अनुराग ठाकुर

राज्यपाल ने नशा निवारण के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा

ब्रिस्क वॉक : राज्यपाल ने नशा निवारण के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा

ऊना के विपन धीमान ई-रिक्शा बनाकर बने उद्यमी, पंडोगा में स्थापित किया प्लांट

सफलता की कहानी : ऊना के विपन धीमान ई-रिक्शा बनाकर बने उद्यमी, पंडोगा में स्थापित किया प्लांट

वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श, धरातल पर उतरेंगी योजनाएं: मुकेश अग्निहोत्री

बैठक : वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श, धरातल पर उतरेंगी योजनाएं: मुकेश अग्निहोत्री

जिप भंजाल लोअर सुशील कुमार और बीडीसी बालीवाल से सतविंदर कौर जीते

नतीजे : जिप भंजाल लोअर सुशील कुमार और बीडीसी बालीवाल से सतविंदर कौर जीते

उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना, मैहतपुर में हुआ था हमला

कृत्‍य : उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना, मैहतपुर में हुआ था हमला

चिंताओं को दूर करके मनोकामनाओं को पूर्ण करती है माता श्री चिंतपूर्णी

मेले आरंभ : चिंताओं को दूर करके मनोकामनाओं को पूर्ण करती है माता श्री चिंतपूर्णी

VIDEO POST

View All Videos
X