Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मां ज्‍वाला जी की शैय्या पर युवक के लेटने के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच बिठाई

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 01, 2022 18:40 PM IST
मां ज्‍वाला जी की शैय्या पर युवक के लेटने के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच बिठाई

धर्मशाला(कांगड़ा), 01 अगस्त। हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वाला जी मंदिर में मौजूद माता की शैय्या पर एक युवक के लेटने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। जहां सोशल मीडिया पर चल रहे 6 सैकेंड के इस वीडियो को देख हर कोई हिंदुओं की आस्‍था से खिलवाड़ करार देकर इस घटना पर हैरानी जता रहा है और प्रशासन को कोस रहा है। वहीं इसका पता चलते ही प्रशासन भी हरकत में है। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके अनुसार यह वीडियो करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है, जिसे हाल ही में वायरल कर दिया गया है।

 

वहीं जिला प्रशासन की ओर से इस वीडियो के सच्‍च होने की पुष्‍टि भी की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि जो युवक मां के दरबार में लगी शैय्या पर लेटा हुआ नजर आ रहा है वो मानसीक तौर पर विक्षिप्‍त है, जो मई माह में मंदिर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धत्‍ता बताते हुए यह करकत कर गया। हालांकि इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को थी और इस घटना को दबा दिया गया था, मगर किसी ने वीडियो वायरल करके आम जनता को रोष से भर दिया है।

 

वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद जब मंदिर प्रशासन समेत जिला प्रशासन व सरकार पर अंगुलियां उठना शुरू हुईं तो उपायुक्त कांगड़ा ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। देश में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की घटनाओं के बीच एक शक्‍तिपीठ में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धत्‍ता बताते हुए एक विक्षिप्‍त व्‍यक्‍ति के इस तरह पवित्र स्‍थान पर पहुंच कर लेटना अपने आप में बड़ी चूक माना जा रहा है। उपायुक्‍त ने इस मामले में जांच के दौरान चूक सामने आने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X