Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हादसों में 2 की मौत, 2 जेबीटी टीचर व एक चालक घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, December 14, 2022 18:23 PM IST
हादसों में 2 की मौत, 2 जेबीटी टीचर व एक चालक घायल
pic of Accident in Sangrah

केलंग(लाहौल-स्‍पीति)/ संगड़ाह(सिरमौर), 14 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्‍पीति और जिला सिरमौर में हुए दो हदसों में दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हुए हैं। लाहौल-स्‍पीति के मेह नाला में हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं संगड़ाह में हुए हादसे में चालक और दो जेबीटी टीचर घायल हुईं हैं।  

 

खबरें विस्‍तार से

 

लाहौल-स्‍पीति में दो की मौत

 

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मेह नाला में एक कार गहरी खाई में लुढ़ने से इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मेह नाला में मंगलवार रात एक कार 300 मीटर खाई में जा गिरी और इसमें सवार थिनले पुत्र छोटू राम निवासी खंगसर व नवांग टशी पुत्र तोबदन निवासी खंगसर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शवों को कब्‍जे में लिया और क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर स्‍वजनों को सौंप दिया। वहीं मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

 

दो जेबीटी टीचर व चालक घायल

 

जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल की तहसील नौहराधार के बोगधार के समीप एक कार एचपी 16-8889 खाई में गिर गई। इसमें चालक और दो महिलाओं समेत 3 लोग घायल हुए हैं। मंगलवार को एक कार बोगधार से आईटीआई की तरफ आ रही थी। जैसे ही कार चालक आरटीआई के समीप पहुंचा तो उसने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक समेत दो महिलाएं घायल हुई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी नौहराधार में पहुंचाया, जहां से उन्‍हें राजगढ़ रैफर किया गया। घायलों की पहचान चालक अरूण कुमार पुत्र रमेश गांव भूटली मानल और आईटीआई शिक्षक  नीलम व कौशल्या शामिल हैं।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X