Sunday, May 05, 2024
BREAKING
आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू
 

नशा सप्‍लाई करने वाले नाइजीरियन को दिल्‍ली से दबोच लाई बिलासपुर पुलिस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 10, 2023 19:20 PM IST
नशा सप्‍लाई करने वाले नाइजीरियन को दिल्‍ली से दबोच लाई बिलासपुर पुलिस

बिलासपुर,10 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने वाले नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से दबोचा है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मीडिया को बताया कि विदेशी नशा तस्कर को पकड़ने में सिटी पुलिस चौकी की टीम का विशेष सहयोग रहा है। नाइजीरियन आरोपी की पहचान मार्टीन के तौर पर की गई है।

 

पुलिस को इस कार्रवाई के दौरान नाइजीरियन से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसमें हेरोइन बनाने के फार्मूले पर विश्लेषण किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। अभियान में पुलिस को काफी सफलता भी मिल रही है।

 

उन्‍होंने बताया कि 1 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक बिलासपुर पुलिस ने जिला के नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में 39 मामले दर्ज किए है और 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चिट्टे की सप्‍लाई करने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने स्‍थानीय आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दिल्‍ली में दबिश देकर इस विदेशी सप्लायर को पुलिस को दबोचा है।

 

VIDEO POST

View All Videos
X