Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

चोरों ने की बुजुर्ग दंपत्‍ति की बेरहमी से हत्‍या, भागते समय रास्‍ते में गिरे गहने

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 09, 2024 20:13 PM IST
चोरों ने की बुजुर्ग दंपत्‍ति की बेरहमी से हत्‍या, भागते समय रास्‍ते में गिरे गहने

बिलासपुर, 09 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। रविवार को दोनों के शव घर के समीप गौशाला में खून से लथपथ हाल में पड़े मिले। इस वारदात की सूचना मिलते ही पूरी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को प्रारंभिक छानबीन के दौरान वारदात स्‍थल के पास से कुछ गहने भी पड़े मिले हैं, जिसके आधार पर माना जा रहा है कि चोरी के वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने दोनों की हत्‍या की है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक रूपलाल (65) निवासी चंदपुर और उनकी पत्नी कमला देवी(60) घर पर अकेले रहते थे। वे गांव में दूध बेचने का काम करते थे, मगर रविवार सुबह जब वे दूध देने नहीं पहुंचे तो ग्रामीणों को कुछ अनहोनी होने का शक हुआ। इस आधार पर जब ग्रामीण बुजुर्ग दंपत्‍ति के घर पहुंचे तो वहां का मंजर देख कर उनके होश उड़ गए। उन्‍होंने देखा कि दोनों के शव घर के पास ही बनी गौशाला में खून से लथपथ पड़े हुए हैं। उन्‍होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने जरूरी साक्ष्‍य जुटाए।

 

 

वहीं पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि गहनों की चोरी की वारदात के दौरान इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस को घटनास्थल पर कुछ गहने भी बिखरे पड़े मिले हैं। माना जा रहा है कि चोरों ने भागने समय घटनास्थल पर गहने गिर गए।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X