Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पीसीसी महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, February 23, 2024 20:48 PM IST
पीसीसी महासचिव एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, 6 गिरफ्तार

बिलासपुर, 23 फरवरी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को किसी बात को लेकर रेलवे प्रोजेक्‍ट में काम कर रहे कुछ स्‍थानीय युवकों ने हमला करके लहूलुहान कर दिया। इस हमले में उनके नाक और मुंह पर चोटें आई हैं। उन्‍हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्‍पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है। वही पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

  

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के साथ लगते जबली में रेलवे प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही डीबीएल कंपनी कार्यालय के बाहर उन पर यह हमला हुआ। बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर शुक्रवार को यहां रेलवे प्रोजेक्ट निर्माण कर रही डीबीएल कंपनी के जीएम से स्थानीय लोगों को रोजगार देने के संबंध में बातचीत करने गए थे। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सौरभ पटियाल, मंजीत नड्डा, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, सूरज व कुलभूषण ठाकुर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

 

उधर, पुलिस को दी शिकायत में बंबर ने बताया कि जब वह संबंधित कंपनी के महाप्रबंधक से बातचीत कर रहे थे तो कुछ युवा वहां पर आ गए और बहस करने लगे। कार्यालय से बाहर निकलते ही उन पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार व डंडों से हमला करने के बाद आरोपित फरार हो गए। इस हमले में पूर्व विधायक के दोनों बेटों को भी चोटें आई हैं।

  

पूर्व विधायक पर हमले का पता चलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान भी पुलिस दल सहित मौके पर पहुंच गए। घायल बंबर ठाकुर को एंबुलेंस के जरिये क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया किया गया। वहीं इस घटना के बाद गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और इस हमले में भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

वहीं पूर्व विधायक ने इस महले के पीछे भाजपा विधायक के समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि वह बेरोजगारों को रोजगार देने के मुद्दे पर बातचीत करने गए थे। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ चिट्टे के कारोबार में शामिल होने का आरोप भी जड़ा है। उन्‍होंने कहा कि वह कई दिनों से नशा माफिया के विरुद्ध भी आवाज उठा रहे हैं, इस हमले के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।

 

उधर, सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा वह आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के एम्स में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त थे। उन्‍होंने कहा कि यह दो ठेकेदार गुटों का झगड़ा है। दोनों तरफ ठेकेदार शामिल थे और किसी बात को लेकर उनकी लड़ाई हुई, जिसमें पूर्व विधायक भी घायल हुए हैं। उन्‍होंने इस घटना को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X