धर्मशाला(कांगड़ा), 22 अक्तूबर। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि उपचुनावों में भाजपा तीसरे नंबर पर रहेगी। कई स्थानों पर तो कांग्रेस का मुकाबला आजाद उम्मीदवारों से हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वोट की भीख मांग रहे है। भाजपा सरकार ने काम किए होते तो सीएम को यह दिन नहीं देखना पड़ता। डॉ. शर्मा ने कहा कि अब जनता समझ चुकी है कि भाजपा सेठों की पार्टी बन गई है।
शर्मा ने कहा कि पेट्रोल 100 से पार, सरसों तेल 200 से पार, गैस सिलेंडर 1000 रुपये से पार करने वाली पार्टी ना जाने किस मुंह से जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता का मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। फतेहपुर में भी कांगड़ा के किसी मुद्दे को कांग्रेस जनता के समक्ष नहीं उठा पाई है। फतेहपुर में लोग पीने के पानी और बिजली तक की समस्याओं को उठा रही है। सरकार चार साल में मूलभत सुविधाएं भी नहीं दे पाई। सरकार के हालात ऐसे हैं कि मुख्यमंत्री कर्ज लेकर हेलिकॉप्टर में घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में जयराम सरकार ने 16000 करोड़ से ज्यादा कर्ज लिया है। जबकि कांग्रेस सरकार के समय कुल कर्ज 45000 करोड़ था। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगया है कि चुनावों में कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है। सरकारी मशीनरी का सरेआम दुरुपयोग हो रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया, शराब माफिया और दवा नशा माफिया से चँदा लेकर आलीशान होटलों में जनसभाएं हो रही हैं।
सरकार के धान खरीद केंद्रों में किसानों की फसल सड़ रही है, उसका कोई उचित प्रबंध नहीं हो पाया है। फतेहपुर में किसानों की धान की फसल रियली मंडी में नही बिक रही है। इससे किसानों में गुस्सा है। सरकार इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में सरकार एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला पाई है। उन्होंने सवाल किया कि 69 एनएच कहां हैं, रोपवे, आईटी पार्क, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गगल हवाई अड्डे का विस्तार यह बड़ी योजनाएं सिरे क्यों नहीं चढ़ीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी का ख्याल रखें, हमारे नेताओं के बारे न सोचें।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट