Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

घर के आंगन में सोई महिला पर तेंदुए का जानलेवा हमला, मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, August 10, 2022 17:26 PM IST
घर के आंगन में सोई महिला पर तेंदुए का जानलेवा हमला, मौत

ज्‍वाली(कांगड़ा), 10 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के थाना क्षेत्र ज्‍वाली के तहत घर के बरामदे पर सो रही एक महिला तेंदुए का शिकार बन गई। पंचायत बग्गा में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। आदमखोर तेंदुए के हमले में 60 वर्षीय आयोध्या बीबी पत्नी फंगो दीन निवासी बग्गा की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार आयोध्या बीबी मंगलवार रात को अपने घर के बरामदे में सोई हुई थी। उसका पति फंगो दीन कमरे व बेटा घर के पास ही मक्की की फसल की रखवाली को सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे तेंदुए ने बाहर सोई महिला आयोध्या बीबी पर हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले जाग गए तथा लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। महिला को गंभीर हालत में तुरंत उपचार के लिए टांडा अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मौके पर पहुंची पुलिस और पंचायत प्रतिनिधी महिला के खून से लथपथ विस्‍तर को देख कर हैरान रह गए। जमीन पर भी खून बिखरा पड़ा था, जिससे साफ हो रहा था कि तेंदूआ महिला का शिकार करने के लिए झपटा था। पुलिस टीम के अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पंचायत प्रधान मदन राणा व युवक मंडल कुठेड़ के प्रधान सुनील भलाड़ू ने प्रशासन से मांग उठाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने कहा कि महिला की मौत तेंदुए के हमले से हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका पता चलेगा। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

VIDEO POST

View All Videos
X