Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

स्‍कूल बस खाई में लुढ़की, 5 बच्‍चे घायल, 2 रेफर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, February 23, 2024 21:05 PM IST
स्‍कूल बस खाई में लुढ़की, 5 बच्‍चे घायल, 2 रेफर

बंजार(कुल्लू), 23 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के एक निजी स्‍कूल की बस चालक की लापरवाही के चलते खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में पांच बच्‍चे सवार थे। ये सभी बच्‍चे घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्‍पताल कुल्‍लू रेफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मिनर्वा पब्लिक स्कूल बंजार की बस बच्चों को घियागी से स्‍कूल लेकर आ रही थी। इस दौरान बस चालक ने जब बस को स्टार्ट किया तो बस अचानक आगे चल पड़ी और ब्रेक ना लगने के कारण एक कार को साथ धकेलते हुए सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस दौरान बस में पांच बच्‍चे बैठ चुके थे, जो इस हादसे का शिकार हो गए।

 

बस के सड़क से करीब सौ मीटर नीचे लुढ़करने के चलते बच्‍चे घायल हो गए। उन्‍हें स्‍थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंजार लाया गया, जहां से दो स्कूली बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रैफर कर दिया गया। इस हादसे में पुष्पेंद्र ठाकुर (9), दुशाला (14), युगल कंडवाल( 7), सानवी (11), गायत्री (11) घायल हुए हैं। इनमें से दुशाला व युगल कंडवाल को कुल्लू अस्पताल रैफर किया गया है।

 

बताया जा रहा है कि चालक बस को स्‍टार्ट करके प्रेशर बना रहा था और प्रेशर ना बनने के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़की। इससे पहले बस ने सामने खड़ी एक कार को भी सड़क से नीचे धकेल दिया। कार के चलते बस की गति कम हो गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X