Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दुर्घटना में जेसीओ समेत सेना के 3 जवान शहीद, सीएम ने जताया शोक

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, January 11, 2023 23:36 PM IST
दुर्घटना में जेसीओ समेत सेना के 3 जवान शहीद, सीएम ने जताया शोक

कुपवाड़ा(जेएंडके)/शिमला, 11 जनवरी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना का वाहन खाई में गिरने से एक अधिकारी समेत तीन जवानों की मौत हो गई। इनमें दो जवान हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर व ऊना के रहने वाले हैं। यह दुर्घटना मंगलवार को उस समय हुई जब माछल सेक्टर में दल पेट्रोलिंग के लिए जा रहा था।

 

मिली जानकारी के अनुसार नियमित परिचालन कार्य के दौरान ट्रैक पर बर्फ गिरने से 1 जेसीओ और 2 जवानों का दल वाहन समेत गहरी खाई में फिसल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने शवों को खाई से बाहर निकाला।

 

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने शहादत पर शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सैक्टर में 14 डोगरा रेजीमेंट के तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। जिला एवं तहसील हमीरपुर के गांव तलासी खुर्द के जवान अमित शर्मा (23) पुत्र विजय कुमार तथा ऊना जिला की धनारी तहसील के मंडवारा गांव के हवलदार अमरीक सिंह (39) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के माछिल सैक्टर में तैनात थे और मंगलवार देर रात को अग्रिम क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान उनका वाहन गहरी खाई में गिर गया।


मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से शहीदों के परिवार के सदस्यों को संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने दुर्घटना में शहीद जम्मू के मजुआ उत्तमी गांव के नायब सूबेदार पुरूषोत्तम कुमार की शहादत पर भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शहीद हुए इन जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेना के जवानों एवं भूतपूर्व सैनिकों की सेवाओं का हमेशा सम्मान करती है और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X