Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

महिला संग लीव इन रिलेशनशीप में रह रहे युवक की बेरहमी से हत्‍या

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 03, 2024 20:57 PM IST
महिला संग लीव इन रिलेशनशीप में रह रहे युवक की बेरहमी से हत्‍या

बद्दी(सोलन), 3 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के तहत आने वाले बद्दी में एक युवक की बेरहमी से कुल्‍हाड़ी से काट कर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार निवासी एक महिला अनीता ने पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार रात को उसके साथ वाले कमरे में 35 वर्षीय नीम चंद पुत्र नरोता राम निवासी अर्की सोया हुआ था। सुबह जब वो उसे उठाने पहुंची तो उसकी खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महज दो घंटे में ही आरोपी रविंद्र (55 साल) पुत्र नागेश्वर साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि अनीता लंबे समय से साईं रोड पर स्‍थित मकान में नीम चंद के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसके चलते बिहार का ही रहने वाला आरोपी रविंद्र उससे नाराज था और वह दोनों को धमकियां भी देता रहा था। इस बीच मंगलवार रात को उसने नीम चंद को मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक छानबीन में हत्‍या के लिए तेजधार हथियार (कुल्‍हाड़ी) का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ होकर सब्जी मंडी में अपनी रेहड़ी पर जाकर सो गया था। सुबह वह बिहार भागने की फिराक में था और हरियाणा में पहुंच गया था। पुलिस ने उसे कालका से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेजा है। यह भी पता चला है कि आरोपी के चार बच्चे हैं, जिनकी शादियां हो चुकी हैं।

 

VIDEO POST

View All Videos
X