मंडी, 21 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल हुआ है। इनमें से एक हादसा बल्ह क्षेत्र में हुआ तो दूसरा सदर थाना क्षेत्र के तहत हुआ।
पहला हादसा जिला के बल्ह क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार देर रात को हुए इस हादसे में विकास ठाकुर पुत्र रामकृष्ण निवासी गांव सोहर डाकघर बरोटी, तहसील सुंदरनगर की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब दस बजे विकास ठाकुर कार नंबर एचपी29ए-7286 पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर आ रहा था। इस दौरान उसकी कार तेज रफ्तार में किरतपुर मनाली फोरलेन पर देव श्री बाला कामेश्वर फिलिंग स्टेशन के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के टकरा गई और कार ट्रक के नीचे घुस गई। इस हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
वहीं एक अन्य हादसे में एक टिप्पर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई और इसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह घटना भी शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे पुल घराट नामक स्थान पर एक टिप्पर पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ सुकेती खड्ड में जा गिरा। टिप्पर में दो लोग सवार थे। हादसे में चालक आशीष(24) निवासी पुल घराट की मौत हो गई। वहीं अशोक कुमार(27) निवासी गांव चढियारा, डाकघर गुटकर, तहसील सदर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट