Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

अंतिम संस्‍कार में जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, 4 की मौत, 1 गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, August 29, 2023 18:39 PM IST
अंतिम संस्‍कार में जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, 4 की मौत, 1 गंभीर

रोनहाट(सिरमौर), 29 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर जरवा जूनेली के पास आज दोपहर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार ग्रामीणों की मौत हो गई है और एक की हालत गंभीर है। हादसे का शिकार ग्रामीण शिमला जिला के कुपवी के पुजारली के रहने वाले थे और वे पुजारली से जरवा में किसी रिश्‍तेदार के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने जा रहे थे। रास्‍ते में जरवा के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गरी।

 

इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में नरियाराम उम्र 55 वर्ष, संगीता उम्र 24 और दुर्मा देवी 56 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमला देवी उम्र 48 वर्ष और संतोष कुमार उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्‍हें ग्रामीणों की मदद से खाई में से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद सोलन रैफर किया गया। इनमें से एक घायल की मौत होने की सूचना है। अभी चौथे मृतक के नाम की पुष्‍टि होना बाकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मुख्‍यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

 

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के शिलाई विकास खण्ड के अन्तर्गत रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर जरवा जुनेली गांव के निकट हुई एक वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों का निधन और एक व्यक्ति घायल हो गया। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X