Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दोस्‍त ने युवती को जंगल में बुलाया, फिर दो घंटे बिताने के बाद गला घोंटकर मार डाला

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, August 08, 2023 17:46 PM IST
दोस्‍त ने युवती को जंगल में बुलाया, फिर दो घंटे बिताने के बाद गला घोंटकर मार डाला

राजगढ़(सिरमौर), 08 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में एक युवती को उसके पहचान के एक युवक ने जंगल में बुलाया और फिर किसी बात को लेकर उसका गला घोंटकर हत्‍या कर दी और फरार हो गया। हालांकि युवक ने युवती के पर्स की बैल्‍ट से उसका गला घोंटने के बाद इसे आत्‍महत्‍या की वारदात बनाने की नाकाम कोशिश की, मगर पुलिस की पार्खी नजर से वह बच नहीं सका। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों 5 अगस्‍त को 18 साल की अंजली का शव राजगढ़ के सनौरा के समीप जंगल में संदिग्‍ध हालत में पड़ा मिला था। शव के गले में लेडी पर्स की बैल्‍ट लिपटी होने के चलते पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यह मान लिया था कि अंजली की हत्‍या की गई है। पुलिस ने जब अंजली की काल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्‍य संपर्क खंगाले तो उसकी शक की सुई पबियाना के 18 वर्षीय आदित्य उर्फ लवली की ओर घूम गई। जब पुलिस ने आदित्य से संपर्क करने के लिए उसके फोन पर काल करनी चाही तो वह लगातार बंद आ रहा था। पूरी तरह यकीन होने पर पुलिस ने सोमवार को आदित्य को सराहां के पास से गिरफ्तार कर लिया है और हत्‍या के कारणों की पूछताछ शुरू कर दी है।

 

अभी तक की जांच में पुलिस को यही पता चला है कि शिमला के कुपवी की रहने वाली अंजली ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा उत्‍तीर्ण की थी और सोलन के ओच्‍छघाट में सरकारी विभाग में कार्यरत अपनी मां से मिलने राजगढ़ आई हुई थी। 5 अगस्त की अंजली दोपहर साढ़े तीन बजे अपनी मां को यह कह कर घर से निकली कि वह अपने किसी दोस्त को मिलने जा रही है। इसके बाद वह आदित्‍य से मिलने सनौरा के पास के जंगल में पहुंची और यहां उसके साथ करीब दो घंटे तक रही। इसके बाद आदित्‍य ने उसे उसके ही पर्स की बैल्‍ट से गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल अभी तक पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है कि आदित्‍य ने यह हत्‍या किस मकसद से की है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ने युवती की हत्या क्यों की। अंजली के शव से किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X