Sunday, May 05, 2024
BREAKING
आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर पांगी और बंजार में सीएम का जयराम पर बड़ा हमला, बोले हार देख मैदान से हटे देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर अगर डायरेक्टर फ्लॉप तो सुपरस्‍टार हीरोइन की फ़िल्म फ्लॉप होना तय:सुक्‍खू मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू
 

सर्किट हाउस चंबाघाट का निरीक्षण करते समय छत्‍त से गिरे एएसआई विनोद भगटा, मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 20, 2023 18:29 PM IST
सर्किट हाउस चंबाघाट का निरीक्षण करते समय छत्‍त से गिरे एएसआई विनोद भगटा, मौत

सोलन, 20 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश की जिला सोलन में एएसआई विनोद भागटा की चंबाघाट स्थित सर्किट हाउस की छत से गिरकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्‍ट्रपति के शिमला प्रवास के चलते सोलन पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। इसी के चलते एएसआई विनोद भागटा की एमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई थी।

 

शिमला में मौसम खराब होने की स्थिति में राष्ट्रपति द्वारा अचानक ही सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने की संभावना के मद्देनजर दोपहर के समय विनोद भागटा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे हुए थे। इसी दौरान जब वो सर्किट हाउस की छत्‍त पर सुरक्षा का जायजा लेने के पहुंचे, तो अचानक पांव फिसलने से नीचे गिर गए।

 

उन्‍हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी सोलन व अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय एएसआई विनोद भागटा मिलनसार स्वभाव के थे। रोहडू के रहने वाले एएसआई विनोद के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है। उनको पार्थिव देह सौंपने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

VIDEO POST

View All Videos
X