
रिकांगपिओ(किन्नौर), 2 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के ठंगी गांव में एक पिकअप गहरी नदी में गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में अनित राज (35) पुत्र स्व. हीरा लाल निवासी गांव ठंगी, जिला किन्नौर और रमेश कुमार (22) पुत्र घन बहादुर नेपाल की मौत हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जब अनित और रमेश 31 अगस्त को पिकअप नंबर एचपी27बी2043 में सवार होकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई से नीचे नदी में जा गिरा। इस हादसे का पता एक सितंबर को तब चला जब ग्रामीणों ने नदी के बहाव में पिकअप का मलबा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।







