Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

एचआरटीसी बस नाले में गिरी, 2 की मौत, 6 घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, June 14, 2023 20:49 PM IST
एचआरटीसी बस नाले में गिरी, 2 की मौत, 6 घायल

कुल्‍लू, 14 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के पुलिस थाना भुंतर के तहत त्रैहण रोड पर एचआरटीसी की एक बस दुर्घटना का शिकार होकर खाई में पलट गई। बुधवार देर शाम हुए इस हादसे में दो सवारियों की मौत होने और छह यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बस नरोगी से भुंतर वापस आ रही थी कि त्रैहण मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर बशोणा नाला में जा गिरी। बस में 8 से 10 लोग सवार थे। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौके पर मौत तथा 6 अन्य व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को स्‍थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

 

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के त्रैहण मोड़ के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सूचना के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस आज नरोगी से भुतंर की ओर आ रही थी और त्रैहन मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

मुख्यमंत्री ने कुल्लू के उपायुक्त से दूरभाष पर सम्पर्क कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की और हादसे के प्रभावितों को अनुग्रह राशि तुरंत जारी करने के निर्देश भी दिए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ज़िला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए एवं घायलों को 15-15 हजार रुपए की त्वरित राहत राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  

VIDEO POST

View All Videos
X