Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

बंजार व सैंज में लहलहा रहे थे अफीम के 47 हज़ार 407 पौधे, पुलिस ने नष्ट किए

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, April 20, 2023 18:50 PM IST
बंजार व सैंज में लहलहा रहे थे अफीम के 47 हज़ार 407 पौधे, पुलिस ने नष्ट किए

कुल्लू, 20 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के बंजार व सैंज में पुलिस ने 4 बीघा 4 बिस्वा भूमि पर लहलहा रही अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर की गई अलग-अलग कार्रवाई में अफीम के 47 हज़ार 407 पौधे नष्ट किए हैं।

 

मिली जानकारीक के अनुसार पुलिस टीम ने बंजार के पेचकना में 4 बिस्वा भूमि पर उगाए गए 5 हज़ार अफीम के पौधे नष्ट किए और भूमि मालिक मीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में सैंज पुलिस टीम ने क्षेत्र वीठू कण्डा में रोहड़ी नामक स्थान पर 4 बीघा जमीन पर लगाए गए 42 हज़ार 407 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं और इस खेती में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

VIDEO POST

View All Videos
X