Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

रात को साइटसीन के बहाने ले जाकर टैक्‍सी चालक ने नबालिग से किया दुष्‍कर्म

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 10, 2023 17:54 PM IST
रात को साइटसीन के बहाने ले जाकर टैक्‍सी चालक ने नबालिग से किया दुष्‍कर्म

शिमला, 10 जून। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पर्यटन स्थल कुफरी में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी टैक्‍सी चालक है, जबकि किशोरी मुंबई की रहने वाली बताई जा रही है, जो यहां घूमने आई हुई थी।  

 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अप्रैल माह में अपने परिवार के साथ शिमला घूमने आई थी। परिवार ने घूमने के लिए हरियाणा नंबर की टैक्सी हायर की थी। टैक्सी चालक साइटसीन के बहाने रात के समय नाबालिग को अकेला सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब पीड़िता का परिवार वापिस मुंबई पहुंचा, तो पीड़िता ने मामले का खुलासा किया।

 

पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुम्बई के गोरेगांव थाने में मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस की जीरो एफआईआर के तहत यह मामला ठियोग स्थानांतरित किया गया है। ठियोग पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

शिकायत के मुताबिक पीड़िता का परिवार 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक शिमला के ट्रिप पर आया था। 12 अप्रैल को परिवार हरियाणा नंबर की एक टैक्सी में कुफरी के एक होटल पहुंचा। टैक्सी ड्राइवर हिमाचल से बाहर का रहने वाला है। उसने 13 अप्रैल की देर शाम पीड़िता को साइटसीन का झांसा देकर अकेले टैक्सी में बिठाया। इसके बाद आरोपित पीड़िता को एक अलग जगह ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पुलिस को आरोपित टैक्सी ड्राइवर की गाड़ी का नंबर मुहैया करवाया गया है। इस आधार पर पुलिस आरोपित का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में है। छानबीन जारी है।  

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X