Thursday, May 02, 2024
BREAKING
मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर
 

कार खाई में गिरी, चालक की मौत, एक गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, February 25, 2023 20:02 PM IST
कार खाई में गिरी, चालक की मौत, एक गंभीर

सुंदरनगर(मंडी), 25 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर की चांबी पंचायत में धिमेला मोड़ पर एक कार ढांक से गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई और अन्‍य कार सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ था।

 

मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार (40) पुत्र गोबिंद राम निवासी गांव ज्वाला, डाकघर चांबी अपने दोस्त इसी गांव के रहने वाले टेकचंद के साथ उसकी कार में शुक्रवार रात घर लौट रहा था कि घर के पास धिमेला मोड पर मनोज कुमार कार से नियंत्रण खो बैठा और कार ढांक से लुढ़क गई। इस हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीण उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल टेक चंद की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज करके आगामी छानबीन की जा रही है।

VIDEO POST

View All Videos
X