Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

दो भीषण सड़क हादसों में बस कंडक्‍टर समेत दो की मौत, 6 गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 03, 2023 16:39 PM IST
दो भीषण सड़क हादसों में बस कंडक्‍टर समेत दो की मौत, 6 गंभीर

ऊना/बिलासपुर, 03 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर और जिला ऊना में हुए दो सड़क हादसों में एक बस कंडक्‍टर समेत दो लोगों की मौत हो गई और 6 अन्‍य वाहन सवार घायल हुए हैं। घायलों में से एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।

 

खबरें विस्‍तार से

 

बस पेड़ से टकराई कंडक्‍टर की मौत, 5 घायल

 

अंब(ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अंब-ऊना नेशनल हाईवे पर स्थित बडूही में बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस नेशनल हाईवे के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई, जबकि 5 यात्री घायल हुए हैं। मृतक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव खेड़ा भवानिया के 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार पुत्र सुख रामपाल के रूप में हुई है।

 

बस हरियाणा के फतेहाबाद से बैजनाथ जा रही थी। तेज रफ्तार बस के टकराने के चलते एक घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है और घर में मौजूद दो लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा बस में सवार 3 अन्‍य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार तड़के अचानक तेज धमाका सुनकर आसपास के ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो बस में घायलों की चीख पुकार मची हुई थी। उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पहली सीट पर बैठे बस कंडक्‍टर को गंभीर हालत में अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक कंडक्‍टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना भेजा गया है। इसके बाद इसे परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

बस जिस घर के पास टकराई वहां के निवासी रेखा देवी पत्नी तिलक राज और उनका बेटा नितिन चौधरी भी घायलों में शामिल हैं। जबकि बस में सवार यात्रियों में चन्दन चौहान, उनकी पत्नी सुनीता चौहान और बेटी सान्या चौहान सभी निवासी पपरोला जिला कांगड़ा घायल हुए हैं

 

मिनी बस और कार में जोरदार टक्‍कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

 

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में स्‍थित शिमला- मटौर एनएच पर एक मिनी टूरिस्ट बस और एक कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो युवक घायल हुए, उन्हें तुरंत बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत माकड़ी मारकंड के बड़ोग में बुधवार दोपहर 1:30 बजे मिनी टूरिस्ट बस नंबर पीबी-11एएफ-9527 शिमला से मनाली की ओर जा रही थी। बस चालक एक गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था कि इसी बीच सामने से आ रही कार नंबर एचआर-29एस-0628 से बस की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें से पंजगाईं निवासी 21 साल के अंशलु ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे घायल युवक सूरज का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सदर पुलिस थाना की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। युवक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X