Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बाबा का कीर्तन, भंडारा और निःशुल्क मेडिकल कैंप

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, November 20, 2022 21:17 PM IST
बाबा का कीर्तन, भंडारा और निःशुल्क मेडिकल कैंप

नोएडा, 20 नवंबर। नोएडा के सेक्टर 22 स्थित बाबा बालक मंदिर में आज अर्द्ध वार्षिक उत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह 9.30 बजे हवन-पूजन व झंडारोहरण किया गया। उत्सव का आयोजन शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालकनाथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया।

मंदिर के अध्यक्ष कुलदीप भूरिया ने बताया कि हवन-पूजन के बाद महिला श्रद्धालुओं द्वारा बाबा जी का भजन-कीर्तन किया गया।

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में दीपाक्षी अस्पताल नोएडा डॉ. केशवानंद के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसका सैकड़ों लोग ने लाभ उठाया।

भूरिया ने बताया कि भजन-कीर्तन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा नोएडा के सेक्टर 10 के ब्लॉक बी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भी भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक आर.के. शर्मा व राजेश शर्मा, संसार चंद भूरिया, रूप सिंह राणा, मनीश शर्मा, रजनीश रघुयाल, उत्तम लोहिया, अनुराग शर्मा, नरेश अवस्थी और विक्रम राणा भी मौजूद थे।

VIDEO POST

View All Videos
X